गैंगरेप के बाद जुटाई हिम्मत, दरिंदों को भिजवाया सलाखों के पीछे
इन खौफजदा युवकों की शक्ल पर मत जाइए... इन्होंने एक अधेड़ और नवविवाहिता के साथ गैंगरेप किया है। मोतिहारी स्टेशन से दोनों महिलाएं अपने घर लौट रहीं थीं। तभी गुंडई के नशे में चूर तीनों युवकों ने अन्य के साथ मिलकर उनका अपहरण कर इज्जत तार-तार कर दी।
पूर्वी चंपारण। इन खौफजदा युवकों की शक्ल पर मत जाइए... इन्होंने एक अधेड़ और नवविवाहिता के साथ गैंगरेप किया है। मोतिहारी स्टेशन से दोनों महिलाएं अपने घर लौट रहीं थीं। तभी गुंडई के नशे में चूर तीनों युवकों ने अन्य के साथ मिलकर उनका अपहरण कर इज्जत तार-तार कर दी।
घटना के बाद किसी तरह दोनों अपने घर पहुंचीं। महिलाएं पूरी तरह टूट चुकी थीं, फिर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। गुंडई के नशे में चूर आरोपियों को उनके किए की सजा दिलाने की ठान ली और घटना के अगले ही दिन तीन आरोपी सलाखों तक पहुंच गए।
बंजरिया थानाध्यक्ष मनोज प्रभाकर व महिला थाना प्रभारी नीरू कुमारी ने बताया कि दोनों महिलाएं (एक नवविवाहिता, दूसरी 50 साल की) मोतिहारी स्टशेन से अपने घर जा रही थीं।
सिघिया हीवन के पास स्कॉर्पियो सवार चार लोगों ने उनका अपहरण कर लिया। इसके बाद चिलवनिया नहर के पास उनके साथ गैंग रेप किया, फिर वहीं सुनसान इलाके में छोड़कर भाग गए। घटना के समय दोनों महिलाएं दिल्ली से अपने घर लौट रही थीं।
घटना के बाद दोनों किसी तरह घर आईं। गुरुवार को अधेड़ महिला जब वह चैलाहां शंकर ढाबा के पास आई तो उसने दो दुष्कर्मियों को देखा और हिम्मत जुटाकर शोर मचाना शुरू कर दिया।
बगैर डरे महिला ने भीड़ को बता दिया कि उन्होंने उसके साथ गैंगरेप किया है। इसके बाद भीड़ ने दौड़कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। जमकर धुनाई शुरू कर दी, तभी पुलिस भी पहुंच गई।
किसी तरह भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर पुलिस दोनों को थाने ले आई। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीसरे आरोपी भूलन महतो को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों व पीडि़त महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश कर रही है।
गिरफ्तार आरोपियों में बंजरिया थाने के चिलवनिया निवासी मुनिफ सहनी, अंबिकानगर निवासी रवि राम व नगर थाने के शांतिपुरी मोहल्ला निवासी भूलन महतो शामिल हैं, जबकि स्कॉर्पियो चालक चांदमारी निवासी खुर्शीद मियां फरार है।