हड़ताल पर रहे सफाई कर्मी
नगर परिषद के सफाई कर्मी अपनी मांगों के समर्थन में 15 फरवरी से हड़ताल पर हैं।
मोतिहारी। नगर परिषद के सफाई कर्मी अपनी मांगों के समर्थन में 15 फरवरी से हड़ताल पर हैं। सोमवार को सदर एसडीओ व नगर परिषद प्रशासन से हड़ताली कर्मचारियों की वार्ता भी हुई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका। नतीजा यह है कि कर्मियों की हड़ताल से महामारी फैलने की आशंका प्रबल हो गई है। शहर के लोग बीमार होने की स्थिति में हैं। शहर के प्रधान पथ में सड़क पर राह चलना मुश्किल हो गया है। शहर के लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सफाई शुरू नहीं कराई गई तो शहर में संक्रामक रोगों का फैलाव हो सकता है। हड़ताली कर्मी सोमवार को भी हड़ताल पर डंटे रहे। कर्मियों का कहना है कि जब तक नप प्रशासन उनकी मांगों को मान नहीं लेता तबतक वे हड़ताल पर रहेंगे।
संघर्ष संचालन समिति के सदस्यों के साथ हुई वार्ता
संघर्ष संचालन समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र नाथ शर्मा गोप गुट के जिला सचिव भाग्यनारायण चौधरी, संयोजक भरत राम विक्की राम, श्रणव राम, विजय मली, प्रतिम राम आदि ने बताया कि सदर एसडीओ व नगर परिषद प्रशासन से वार्ता कर अनुबंध पर बहाल कर्मियों को हटाए जाने व स्थायी कर्मियों के लिए एसडीओ के यहां हुए पूर्व समझौता को लागू करने समेत विभिन्न बिन्दुओं पर वार्ता अनुकुल रही। परंतु, कोई पत्र ईओ द्वारा प्राप्त नहीं हो पाया है, ऐसे में कर्मी काम पर नहीं लौटेंगे।