स्वर्ण व्यवसायी लूटकांड का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार, आग्नेयास्त्र जब्त
हरसिद्धि थानाक्षेत्र के माणिकपुर निवासी स्वर्ण व्वयसायी सुरेश साह लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है।
समस्तीपुर। हरसिद्धि थानाक्षेत्र के माणिकपुर निवासी स्वर्ण व्वयसायी सुरेश साह लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। इस घटना में लिप्त गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। बदमाशों की गिरफ्तारी पुलिस की विशेष टीम ने बुधवार को हरसिद्ध व तुरकौलिया थाना के अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर की। पकड़े गए बदमाशों के पास से 9 कारतूस, तीन मोबाइल व दो बाइक जब्त किया गया है।
गिरफ्तार किए जानेवालों में तुरकौलिया थाना के जयसिहपुर निवासी महेश कुमार, घोगराहा निवासी अजय सहनी व उज्जैन लोहियार निवासी राम विजय सहनी शामिल है। गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि पकड़े गए अपराधी गिरोह के सदस्यों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। बदमाशों ने बताया है कि माणिकपुर बाजार स्थित सुरेश साह को 10 मई को घर जाने के क्रम घेरकर 25 हजार नगद व 50 ग्राम सोना लूट लिया था। वहीं तुरकौलिया के महनवा में गोली चलाकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। इसके अलावा बदमाशों ने अरेराज से पल्सर बाइक चुराने की बात स्वीकारी है। बताया गया कि स्वर्णकार लूटकांड में लाइनर का काम रामविजय सहनी कर रहा था। जबकि गिरोह का मुख्य सरगना महेश कुमार है। जबकि पकड़े गए उजैन्न लोहियार के रामविजय सहनी, जय¨सहपुर के महेश कुमार व बैरियाडीह के अजय सहनी के अलावा दो अन्य लूटकांड में शामिल थे। वे पुलिस पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। डीएसपी ने फरार बदमाशों को भी जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है। छापेमारी टीम में डीएसपी नुरुल हक, हरसिद्ध थानाध्यक्ष राजू कुमार, ओपी अध्यक्ष संतोष कुमार व सैप के जवान शामिल थे।