किसानों को मिल रहा योजनाओं का लाभ
मोतिहारी। चकिया प्रखंड के आदर्श ग्राम खैरीमाल स्थित किसान भवन परिसर में गुरुवार को क्रॉप लाइफ इंडिया
मोतिहारी। चकिया प्रखंड के आदर्श ग्राम खैरीमाल स्थित किसान भवन परिसर में गुरुवार को क्रॉप लाइफ इंडिया कंपनी के तत्वावधान में किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार एवं स्थानीय विधायक श्यामबाबू प्रसाद यादव ने संयुक्त तौर पर दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए पर्यटन मंत्री श्री कुमार ने कहा कि देश के किसानों को पर्यावरण संरक्षण के साथ सुरक्षित खेती का गुर सिखाया जा रहा है। इस दिशा में कंपनी काम कर रही है। मोतिहारी के खैरीमाल, बैसाहा, कुड़िया एवं चंद्रहिया को क्रॉप लाइफ इंडिया ने 2015 में गोद लिया था। पायलट प्रोजेक्ट योजना के तहत किसानों को फसल सुरक्षा, उत्पादन, फसल सुरक्षा उत्पादों को जिम्मेदारी के साथ इस्तेमाल करने के लिए सक्षम बना रही थी। 2 वर्षों में गांव के किसान पर्यावरण एवं कृषि में कीटनाशक तथा उर्वरक के प्रयोग के प्रति जागरूक हुए हैं। वहीं कपनी के सीईओ ब्रिज ओबराय ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि क्रॉप लाइफ अपने प्रबंधन कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों को जागरूक करने में जुटी है। इसके तहत 28 क्षेत्र प्रदर्शन, 230 वर्ग संचालन ,दर्जन भर विद्यालयों में स्कूली छात्रों के बीच जागरूकता कार्यक्रम शामिल हैं। इसका लाभ चार गांव के करीब इक्कीस सौ किसानों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से मिला है। इस क्रम में आयोजक मंडल द्वारा स्थानीय मुखिया नागेंद्र ¨सह ,सरपंच सुनील कुमार ¨सह एवं प्रशिक्षण प्राप्त दर्जन भर किसानों को सम्मानित किया गया। अंतिम घड़ी में जनसमूह को लोक गीत के माध्यम से शिक्षा ,बेटी बचाओ, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। मौके पर जयदीप चक्रवर्ती, शिव सहनी, महेंद्र प्रसाद, नंदलाल प्रसाद, विनोद ¨सह, हीरालाल सहनी, कामेश्वर प्रसाद यादव ,उमेश प्रसाद यादव सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।