केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं
मोतिहारी। महासंपर्क अभियान के तहत गुरुवार को भाजपा के मंडल कार्यसमिति की बैठक अरेराज प्रखंड क्षेत्र
मोतिहारी। महासंपर्क अभियान के तहत गुरुवार को भाजपा के मंडल कार्यसमिति की बैठक अरेराज प्रखंड क्षेत्र के सरेया गांव में पंचायत अध्यक्ष सोनू ¨सह के आवास पर हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राकेश पांडेय ने की। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार सभी वर्गों का ख्याल रखते हुए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चला रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र प्रायोजित योजनाओं को घर-घर जाकर बताने का निर्देश दिया। श्री गुप्ता ने कहा कि बिहार में एक बार फिर कुशासन की सरकार आ चुकी है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव व उनके परिवार द्वारा गलत तरीके से जमा किए गए बेनामी संपत्ति पर जवाब देना चाहिए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले जीरो टॉलरेंस की बात करते थे। लेकिन तेजस्वी के मुद्दे पर अब तक क्यों चुप हैं। प्रदेश की जनता उनसे जवाब चाहती है। वही जिला महामंत्री अनिल राय ने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को अविलंब इस्तीफा देना चाहिए। मौके पर विधानसभा प्रभारी प्रभुनाथ तिवारी, प्रखंड मंत्री सूरज पांडेय, जयप्रकाश मिश्रा, विवेकानंद तिवारी, शिवजी पांडेय, राकेश पांडेय उर्फ मुन्ना पांडेय, दिनेश चौरसिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
बंजरिया : प्रखंड भाजपा कार्यसमिति की बैठक प्रमुख ललन कुमार के आवास पर गुरुवार को हुई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार ¨सह ने की। इसमें महासंपर्क अभियान पर चर्चा की गई तथा इस कार्यक्रम में विशेष रूप से तेजी लाने पर जोर दिया गया। मौके पर जिला पर्यवेक्षक वरूण कुमार, जिला महामंत्री अवध पटेल, अखिलेश गुप्ता, भागवत लाल प्रसाद, पप्पू गुप्ता, नंदकिशोर पंडित, शंकर सर्राफ, संतोष ¨सह, रामप्रवेश चौरसिया, भगवान सहनी, वीरदेव महतो, रामाशंकर चौधरी, सत्येन्द्र ¨सह, राघवेंद्र कुशवाहा, सोनू पाठक, रामबाबू यादव, सबीर आलम, रामकेवल सहनी, आलोक रंजन चौधरी, रजनीकांत पाठक, लहवर मुखिया आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
मधुबन : मधुबन स्थित भाजपा कार्यालय में गुरुवार को पार्टी कार्यकर्ताओ की बैठक मंडल अध्यक्ष जंगबहादुर प्रसाद कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई। विधायक राणा रणधीर ने पार्टी के कार्यक्रमों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने में जुट जाएं। पीएम मोदी द्वारा प्रारंभ जनकल्याणकारी कार्यों को आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। मौके पर किशोरी बैठा, रामएकबाल कुशवाहा, वैद्यनाथ कुशवाहा, शंभू ¨सह, चुन्नू ¨सह, नरेंद्र यादव, मो. कासिम, प्रजव शंकर, विशु साह, उषा गुप्ता, नगिया देवी, रोहित डालमिया आदि मौजूद थे।