जिले में पहुंची आठ नावों की पहली खेप
मोतिहारी। जिले में बाढ़ की समस्या से निपटने को लेकर जिले में आठ नावों की पहली खेप पहुंची। समाहरणालय
By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Jul 2017 11:24 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jul 2017 01:43 AM (IST)
मोतिहारी। जिले में बाढ़ की समस्या से निपटने को लेकर जिले में आठ नावों की पहली खेप पहुंची। समाहरणालय में दो ट्रक पर आठ नाव का जिला आपदा प्रभारी मनोज कुमार ने अपनी देखरेख में उसे उतरवाया। बताया गया कि बाढ़ की समस्या से निपटने को लेकर इस साल सौ नावों की खरीदारी की जानी है। इसी क्रम में यह नाव की पहली खेप पहुंची है। यहां से नाव की स्थिति को देखने के बाद इसे संबंधित अंचल में भेजा जाएगा। बता दें कि पिछले साल भी सौ नावों की खरीदारी की जानी थी, पर केवल 27 नावों की ही आपूर्ति हो सकी थी। बताया गया कि पिछले साल खरीदी गई सभी नावों की स्थिति ठीक है। बताया गया कि शेष नाव की आपूर्ति भी जल्द की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें