15 जोड़ों के बीच विवाह सामग्री वितरित
स्व. महावीर प्रसाद ट्रस्ट एवं सिसवा नवयुवक सेवा संघ के तत्वावधान में 26 फरवरी को होगा।
मोतिहारी। स्व. महावीर प्रसाद ट्रस्ट एवं सिसवा नवयुवक सेवा संघ के तत्वावधान में 26 फरवरी को होने वाले 15 जोड़ों के सामूहिक विवाह को ले वस्त्र व अन्य सामग्री वितरित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष एवं सामूहिक विवाह समारोह के प्रधान संरक्षक राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, श्रीआरसी इंटरप्राइजेज के निदेशक सह संरक्षक श्यामबाबू ¨सह की उपस्थिति में सामग्री वितरण समारोह का आयोजन किया गया। श्री गुप्ता ने कहा कि असहायों की सेवा एवं गरीबों को सहायता पहुंचाना सबसे बड़ा सुख होता है। सामूहिक विवाह से समाज में बढ़ रही दहेज जैसी कुप्रथाओं पर रोक लगेगी। यह कार्यक्रम सिसवा मे तीसरी बार हो रहा है। श्यामबाबू ¨सह ने कहा कि सिसवा नवयुवक सेवा संघ का यह प्रयास सराहनीय है। पहली बार समिति ने 6 कन्याओं का एवं दूसरी बार 12 कन्याओं का और इस बार 15 कन्याओं का सामूहिक विवाह का लक्ष्य निर्धारित किया है। मौके पर गो¨वदगंज विधायक राजू तिवारी, पन्नालाल प्रसाद, राजेंद्र कुशवाहा, अमरेंद्र कुमार, शैलेश कुमार, मनोज कुशवाहा, उपेन्द्र साह, दीपक सोनी, मुकेश कुमार, अर¨वद कुमार ¨सह, संजय कुमार, अशोक कुमार, ठाकुर गुप्ता, रामकिशोर कुमार, संदीप कुमार, उमेश गुप्ता, मथुरा प्रसाद, लालबाबू ¨सह मौजूद थे।