प्रशिक्षित महिलाओं के बीच प्रमाण पत्र वितरित
मोतिहारी । महिलाओं को असात्मनिर्भर बनाने को ले प्रशिक्षण के बाद उनके बीच प्रमाण पत्र का वितरण शुक्रव
मोतिहारी । महिलाओं को असात्मनिर्भर बनाने को ले प्रशिक्षण के बाद उनके बीच प्रमाण पत्र का वितरण शुक्रवार को मठिया डीह में किया गया। कार्यक्रम में जरुरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भरता का पाठ भी पढ़ाया गया। मठिया ग्रामीण उद्योग विकास संस्था के तत्वावधान में समन्वयक पवन कुमार ने महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए कहा कि अब वे आत्मनिर्भरता की राह पर चल चुकी हैं। कल तक दूसरे पर निर्भर रहने वाली महिलाएं अब आर्थिक रूप से सबल होंगी। सिलाई कटाई में दक्ष होकर न केवल खुद का बल्कि इससे बेहतर आय भी अर्जित कर सकतीं हैं। कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाएं अब आत्मनिर्भर होकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होक अपने परिवार को बेहतर ढंग से चला सकेंगी। मौके पर अमरनाथ प्रसाद, सीमा देवी, प्रिया श्रीवास्तव, सत्यम व शिवम मौजूद थे।