बेहरी में धान, मुश्किल में किसान
मोतिहारी। समस्या आपकी पहल जागरण की कार्यक्रम में लोगों ने अलग-अलग अपनी समस्याएं रखीं। समस्याओं के सा
मोतिहारी। समस्या आपकी पहल जागरण की कार्यक्रम में लोगों ने अलग-अलग अपनी समस्याएं रखीं। समस्याओं के सामने आने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सरकार ने कई योजनाएं शुरू तो कर दी है, परंतु उसका लाभ अभी भी आमलोगों को नहीं मिल पा रहा है। खास कर ग्रामीण क्षेत्रों के किसान आज भी अपनी समस्याओं से उबर नहीं पा रहे हैं। कृषि कार्य पर निर्भर रहने वाले बड़े-छोटे किसानों की बेहरी अनाज से भरी है, परंतु जेब खाली है। पैक्स के द्वारा अनाज का क्रय नहीं किए जाने से किसान इसके लाभ से वंचित हैं। ऐसा ही मामला पलनवा थाना लौकरिया पंचायत से आया है। यहां के ग्रामीण विजय कुमार पांडेय, अनिल कुमार पांडेय, चंद्रमा सिंह, रमेश कुमार सिंह, आनंद सिंह, जयकिशोर सिंह, शाही सिंह, अशेश्वर उपाध्याय, ब्रजकिशोर सिंह, चंद्रेश्वर पांडेय, प्रभात कुमार सिंह, वेद प्रकाश, अवधनारायण सिंह आदि ने जिलाधिकारी को पत्र भेजा है, जिसमें बताया है कि किसानों के पास सैकड़ों क्विंटल धान बेहरी की शोभा बढ़ा रहा है, परंतु उसका कोई खरीदार नहीं है। इसके कारण पैसे के अभाव में कई आवश्यक कार्य बाधित हैं। उन्होंने बताया है कि धान बिक्री हेतु पैक्स से लेकर प्रखंड तक का चक्कर लगा रहे हैं। इस संबंध में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी सुरेन्द्र मिश्र ने बताया कि पिछले वर्ष विलंब से चुनाव हुआ। मैनेजिंग कमेटी नहीं थी, जिस कारण खरीदारी में समस्या हुई थी। उक्त पैक्स को गाद बहुअरी पैक्स से जोड़ दिया गया था। वर्तमान में पैक्स एक्टिवेट हो गया है, खरीदारी शुरू है।