रेल पुलिस के हत्थे चढ़ा हत्याकांड का फरार आरोपित
मोतिहारी। सुगौली रेल पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर हत्या के एक मामले में फरार चल रहे
मोतिहारी। सुगौली रेल पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर हत्या के एक मामले में फरार चल रहे पताही थाना के पदुमकेर गांव का निवासी अर¨वद ¨सह को गिरफ्तार कर लिया। गुप्त सूचना मिलने के बाद सुगौली रेल थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिन्हा ने जाल बिछाया और पुलिस को यह सफलता मिली। इस संबंध में थानाध्यक्ष श्री सिन्हा ने बताया कि गिरफ्तार अर¨वद को पताही थाना को सौंप दिया गया है। बता दें कि 2 अक्टूबर 2014 को पताही में पूर्व नक्सली सोनेलाल बैठा की हत्या कर दी थी। पताही थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान अर¨वद ने खुलासा किया है कि 20 लोगों ने साजिश की और फिर बैठा की हत्या गोलीमारकर कर दी गई थी। हत्या के इस मामले में सोनेलाल के पिता देवीदयाल बैठा ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें अर¨वद ¨सह समेत 6 को नामजद किया गया था। मामले में पुलिस लगातार अर¨वद की खोज कर रही थी। इस बीच उसके पकड़े जाने के बाद घटना से जुड़ी कई हकीकत सामने आई है। जिसके आलोक में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
- संपादन-संजय