मांगों के समर्थन में रसोईयों ने किया एनएच जाम
मोतिहारी। अपने विभिन्न मांगों को लेकर प्रखंड रसोईया संघ के द्वारा सोमवार को सुगौली से रक्सौल जाने वा
मोतिहारी। अपने विभिन्न मांगों को लेकर प्रखंड रसोईया संघ के द्वारा सोमवार को सुगौली से रक्सौल जाने वाली मुख्य पथ एनएच 28ए को प्रखंड मुख्यालय के सामने जाम कर अपना विरोध- प्रदर्शन किया। करीब दो घंटा से अधिक समय तक जाम रहने के चलते काफी दूर तक वाहनों की लम्बी लाईन लग गई। जाम की सूचना बीडीओ रमण सिन्हा को मिली। सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा ने जमादार अमजद हुसैन का सदबल भेजा। काफी मशक्कत के बाद जाम को हटया गया। रसोईया संघ अध्यक्ष समशुन खातून, लालती देवी, सुभावती देवी, मंजू देवी, शकुन्तला देवी, नजरा खातून, रीना देवी, प्रमिला देवी, रीता देवी,लालसा देवी ,सुनिता देवी,लालपरी देवी,लक्षि्मनिया देवी,फुलझरी देवी,पानमती देवी,सुनैना देवी,जुबैरा खातून, सरिता देवी ने बताया कि हमलोगों को 12 माह का वेतन दिया जाय। नौकरी को स्थायी किया जाय व 15 हजार वेतन मिले। जब तक हमारी मांग सरकार मान नहीं लेती तब तक हम अपनी मांगों को लेकर सरकार के विरूद्ध आन्दोलन करते रहेंगे।