एफसीआई के मजदूरों की हड़ताल, काम ठप
मोतिहारी, संस : एफसीआई के मजदूरों की हड़ताल के कारण यहां लोडिंग-अनलोडिंग कार्य ठप पड़ा हुआ है। अपनी नौ
मोतिहारी, संस : एफसीआई के मजदूरों की हड़ताल के कारण यहां लोडिंग-अनलोडिंग कार्य ठप पड़ा हुआ है। अपनी नौ सूत्री मांगों को लेकर मजदूर हड़ताल पर हैं। यहां के मजदूर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस से संबद्ध हैं। हड़ताल के कारण बाजार समिति स्थित एफसीआई गोदाम के समक्ष आठ ट्रक अनलोडिंग के लिए खड़ा है। इसमें तीन ट्रक जनवितरण के गेहूं का है। मांगों में न्यूनतम मजदूरी के साथ परिवर्तनशील महंगाई भत्ता का भुगतान करने, न्यूनतम मजदूरी बकाया राशि का भुगतान, भविष्य निधि की सुविधा का लाभ देना आदि शामिल है। हड़ताल में संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र गिरि के नेतृत्व में कन्हाई सहनी, निरंजन सहनी, राजेश राम, संजय गिरि, राम बालक सहनी, शत्रुघ्न सहनी, नरेश सहनी, रामचन्द्र सहनी समेत दर्जनों मजदूर शामिल हैं।