सांस्कृतिक उत्सव में दिखेगी लोक संस्कृति की झलक
मोतिहारी, संस: स्वामी हरिदास संगीत विद्यापीठ की 41 वीं वर्षगांठ के मौके पर रविवार को शहर के राजेन्द
मोतिहारी, संस: स्वामी हरिदास संगीत विद्यापीठ की 41 वीं वर्षगांठ के मौके पर रविवार को शहर के राजेन्द्र नगर भवन में चंपारण सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया गया। उत्सव में संस्था के राष्ट्रीय स्तर के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। साथ ही स्थानीय कलाकारों द्वारा चंपारण की लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों यथा छठ, झिंझिया, डोमकच, विदेशिया, होली, चैती, पंवरिया नृत्य आदि की प्रस्तुतियां होंगी। संस्था के सचिव कृष्णा प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य अपसंस्कृति को नकारते हुए अपनी समृद्ध संास्कृतिक विरासत को लोकप्रिय बनाना है। कार्यक्रम की सफलता के लिए अभय अनंत, संजय पांडेय, अशोक वर्मा, सुरेन्द्र देव, निखिल रंजन, आनंद सागर, रविशंकर, रामचन्द्र साह, दिवाकर कुमार, पिंटू, ऋत्विक भारद्वाज, चंदन, वशिष्ठ, विनय कुमार, निरंजन, कमलेश, बादल, हिमांशु शेखर, मुकेश द्विवेदी को महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी गई है।