छेड़खानी का विरोध करने पर चाकू घोंपा
मोतिहारी, संस : शहर के जानपुल चौक पर पत्नी के साथ छेड़खानी करने व विरोध करने पर चाकू मारकर घायल कर दे
By Edited By: Published: Mon, 02 Mar 2015 01:13 AM (IST)Updated: Mon, 02 Mar 2015 01:13 AM (IST)
मोतिहारी, संस : शहर के जानपुल चौक पर पत्नी के साथ छेड़खानी करने व विरोध करने पर चाकू मारकर घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़ित ने नगर थाना में आवेदन देकर कहा है कि शनिवार को जब वह दुकान पर चला गया, उसकी पत्नी अकेले घर में थी। उसी समय बंजरिया निवासी टोपेल मियां आकर उसकी पत्नी के साथ छेड़खानी करने लगा। जब वह दुकान से पहुंचा व पूछताछ की तो चाकूमार कर घायल कर दिया। घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें