संदिग्ध स्थिति में होटल में एक की मौत
मोतिहारी, संसह : शहर छतौनी स्थित सिमरन होटल में संदिग्ध परिस्थिति में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस
By Edited By: Published: Mon, 22 Dec 2014 01:07 AM (IST)Updated: Mon, 22 Dec 2014 01:07 AM (IST)
मोतिहारी, संसह : शहर छतौनी स्थित सिमरन होटल में संदिग्ध परिस्थिति में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने उक्त कमरा को सील कर दिया है। जानकारी के अनुसार होटल के रजिस्टर पर उसका नाम अशोक कुमार अंकित है। होटल मैनेजर ने बिना पता सत्यापन के उसे होटल में रखा था। उक्त व्यक्ति तीन दिसंबर से होटल के कमरा नंबर 105 में ठहरा था। सूचना पर पहुंची छतौनी पुलिस ने कमरा को सील कर दिया है। मृतक का शव भी होटल के कमरा में नहीं है। प्रत्क्षदर्शियों के अनुसार उक्त व्यक्ति को इलाज के बहाने ले जाया गया परंतु अभी तक उसका पता नहीं चला है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें