ढेकहां में मिले 45 फर्जी जॉब क ार्ड
पीपराकोठी, संवाद सहयोगी : प्रखंड की पंचायतों में मनरेगा में व्याप्त अनियमितता जिलेभर में चर्चा का वि
पीपराकोठी, संवाद सहयोगी : प्रखंड की पंचायतों में मनरेगा में व्याप्त अनियमितता जिलेभर में चर्चा का विषय बना है। इसी अनियमितता के आलोक में मनरेगा लोकपाल द्वारा वीरछपरा मुखिया की बर्खास्तगी की जा चुकी है। अब नया मामला दक्षिणी ढेकहां में उजागर हुआ है। विभाग ने एक रिपोर्ट जारी किया है, जिसके अनुसार उक्त पंचायत में करीब सौ वनपोषकों के नाम 45 फर्जी जॉब कार्ड विद्यमान है। जिनके नाम व खाते से मजदूरी की निकासी का भी अंदेशा लगा जा रहा है। प्रखंड में कुल 47 फर्जी जॉब कार्ड पाये गये। जिसमें दो जॉब कार्ड सलेमपुर पंचायत में व 45 दक्षिणी ढेकहां में पाया गया। उक्त पंचायत में कुल जॉब कार्डो की संख्या 2391 है। जिसमें से 354 जॉब कार्ड वाले वनपोषकों आज तक मनरेगा के तहत कार्य नहीं मिला। कार्य नहीं मिलने वालों में अधिकतर महादलित बताये जाते हैं। इस संदर्भ में पीओ सुमित कुमार सिन्हा ने बताया तकनीकी गड़बड़ी के कारण ऐसा हुआ है, इसे अब सुधार लिया गया है।