किसानों को मिलेंगे उन्नत प्रभेद के बीज : कुलपति
पीपराकोठी, संवाद सहयोगी : जिले के किसानों को अगले मौसम में फसलों की उन्नत प्रभेद के बीज उपलब्ध कराए
पीपराकोठी, संवाद सहयोगी : जिले के किसानों को अगले मौसम में फसलों की उन्नत प्रभेद के बीज उपलब्ध कराए जाएंगे। कृषि मंत्री द्वारा गोद लिए गए गांव खैरी जमुनिया को कृषि क्षेत्र में उन्नत बनाने के लिए राजेन्द्र कृषि विश्व विद्यालय कृतसंकल्प है। उक्त बातें खैरी के सैकड़ों किसानों प्रशिक्षण के दौरान राजेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय पूसा के कुलपति डा. आरके मित्तल ने कही। कहा कि खैरी के कृषि क्षेत्र में वैज्ञानिकों की टीम समय-समय पर वहां भ्रमण करेगी। इस दौरान कुलपति ने खैरी के 58 किसानों के बीच गेहूं की उन्नत प्रभेद का बीज वितरित किया। गांव में जीरो टिलेज से वृहत पैमाने पर गेहूं की खेती का लक्ष्य है। कुलपति ने केविके परिसर में लगे सभी प्रकार की फसलों को देख प्रसन्नता व्यक्त की। वहीं निरीक्षण के दौरान केविके के विभागों के भवनों को आधुनिक बनाने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा शीघ्र हीं राशि उपलब्ध कराये जाने की बात कही। जिले में जीरो टिलेज से गेहूं की खेती की रिपोर्ट के लिए वैज्ञानिक डॉ. अरबिंद कुमार सिंह को धन्यवाद दिया। कहा कि इस गति को और बढ़ाया जाये तो जिला इस वर्ष बिहार में गेहूं के उत्पादन में स्थान प्राप्त करेगा। बाद में केविके के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. केके झा ने बताया कि खैरी जमुनिया में खेती के लिए विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों की टीम भ्रमण करेगी। मौके पर विश्वविद्यालय के सह निदेशक प्रसार शिक्षा डा. एके सिंह,डॉ. नीलम कुमारी, सीसा प्रोजेक्ट के पदाधिकारी राजेश कुमार, सांसद प्रतिनिधि श्यामबाबू यादव, किसान सोनू कुमार सिंह, सुरेन्द्र कुमार, विश्वनाथ सिंह, मैनेजर सहनी, अतुल राय, मदन साह, उमेश सिंह सहित अन्य किसान उपस्थित थे।