शांति व सौहार्द से मनाएं मुहर्रम
पीपराकोठी, संवाद सहयोगी : शांति, सौहार्द व भाईचारे के साथ मनाएं मुहर्रम। किसी प्रकार की अशांति फैलान
पीपराकोठी, संवाद सहयोगी : शांति, सौहार्द व भाईचारे के साथ मनाएं मुहर्रम। किसी प्रकार की अशांति फैलाने वालों पर प्रशासन कड़ी नजर रखेगी। उक्त बातें शुक्रवार को थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने थाना परिसर में आयोजित शांति समिति में उपस्थित जनप्रतिनिधियों व अन्य लोगों के समक्ष कही। कहा कि इस दौरान शराब बेंचने व पीने वालों पर भी पुलिस सख्ती से पेश आयेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि उक्त पर्व को मनाने में सभी पुलिस की मदद करें। खास कर अपने-अपने क्षेत्रों में जुलूस निकलने के समय सौहार्दपूर्ण वातावरण रखें। मौके पर प्रमुख मुहम्मद सुल्तान, सीओ सह बीडीओ अशोक कुमार पाण्डेय, पूर्व प्रमुख सुदर्शन राय, मुखिया उपेन्द्र चौधरी, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद चौरसिया, रविन्द्र सिंह, चांद खां, राजू सिंह, श्रीकांत सिंह, कामता प्रसाद यादव, गोपाल राय, रंजीत कुमार चौधरी, नूरआलम, बच्चा प्रसाद यादव, पंसस अरबिंद शर्मा,हेमंत कुमार उपस्थित थे।