तैयारी पूरी, राज्यस्तरीय सम्मेलन आज
हरसिद्धि, संस : प्रखंड की मटियरिया पंचायत में मुखिया सविता देवी के आवास पर विजय राम की अध्यक्षता में
By Edited By: Published: Sun, 26 Oct 2014 01:33 AM (IST)Updated: Sun, 26 Oct 2014 01:33 AM (IST)
हरसिद्धि, संस : प्रखंड की मटियरिया पंचायत में मुखिया सविता देवी के आवास पर विजय राम की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। बैठक में राज्यस्तरीय कस्तूरबा गांधी महिला सम्मेलन की सफलता को ले विमर्श किया गया। आह्वान इंडिया के अध्यक्ष अजय उपाध्याय ने कहा कि रविवार को आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्या हेमलता खेरीया गांव की महिलाओं को उनके अधिकारों को ले जागरुक करेंगी। कहा कि सम्मेलन उन महिलाओं के लिए है, जो जागरुकता के अभाव में खुद को कमजोर महसूस करतीं हैं। मौके पर सविता देवी, विजय राम, संजय तिवारी, जयप्रकाश पाण्डेय, मनोज कुमार, सत्येन्द्र नाथ तिवारी, कामेश्वर राम, विक्रमा राम, हरादेव बैठा, मनोज दास समेत कई लोग मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें