सरकार दे रही लोगों को धोखा
By Edited By: Published: Sat, 20 Sep 2014 07:14 PM (IST)Updated: Sat, 20 Sep 2014 07:14 PM (IST)
जासं, मोतिहारी : चीनी मिल गेट पर बिहार नवयुवक सेना के सदस्य बेमियादी धरना पर बैठ गए। धरना को संबोधित करते हुए संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिकेत पाण्डेय ने कहा कि बिहार सरकार व भारत सरकार लोगों के साथ धोखा कर रही है। मोतिहारी चीनी मिल जो चंपारण के विकास का साधन है, उसकी तरफ किसी का ध्यान नहीं है। पार्टी प्रवक्ता अरुण कुमार आजाद ने कहा कि मिल मजदूरों के वेतन नहीं मिलने के कारण उनके बच्चे भुखमरी के शिकार हो रहे हैं। मौके पर पंकज कुमार पाण्डेय, अमित कुमार सिंह, मेराज अंसारी, शिवम कुमार, चंदन मिश्रा, राहुल मिश्रा, दिनेश प्रसाद, उगम राय, सानू, सुभाष, गुलशन कुमार, चंचल कुमार सिंह, पिंटू सिंह, अजित साह, अजित साह, संजय राय, राजा साह, सरफराज अहमद, राजेश्वर राय समेत कई लोग मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें