Move to Jagran APP

विश्वनाथ बने प्रमुख, उमेश उपप्रमुख

By Edited By: Published: Thu, 28 Aug 2014 11:05 PM (IST)Updated: Thu, 28 Aug 2014 11:05 PM (IST)
विश्वनाथ बने प्रमुख, उमेश उपप्रमुख

चकिया, संस : स्थानीय अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी चित्रगुप्त कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को हुए चुनाव में विश्वनाथ पासवान को प्रमुख व उमेश साह को उपप्रमुख चुन लिया गया। एसडीओ श्री कुमार के अनुसार प्रमुख पद के लिए दो प्रत्याशियों क्रमश: विश्वनाथ पासवान व विनोद बैठा ने पर्चा भरा। मतदान के बाद विश्वनाथ पासवान को 15 व विनोद बैठा को दस मत मिले। इस तरह विश्वनाथ पासवान पांच मत से विजयी घोषित किये गये। यही प्रक्रिया उप प्रमुख पद के लिए भी अपनायी गयी। इस पद के लिए उमेश साह व टूना सिंह ने नामांकन दाखिल किया। मतगणना के बाद उमेश साह को 13 व टूना सिंह को 12 मत मिले। एक मत से उमेश साह विजयी घोषित किये गये। उप प्रमुख के लिए उमेश साह की यह दूसरी पारी है। इसके पूर्व इनके खिलाफ पंचायत समिति सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया था व एक मत से इनके खिलाफ अविश्वास पारित हो गया था। वहीं प्रमुख विनोद बैठा के खिलाफ भी करीब एक वर्ष पूर्व पंसस ने अविश्वास लाया था जो पारित हो गया था। इसके बाद से यह मामला माननीय उच्च न्यायालय में लंबित था। न्यायालय से हरी झंडी मिलने के बाद प्रमुख व उपप्रमुख दोनों का चुनाव आज एक साथ कराया गया। मौके पर उपविकास आयुक्त सह प्रेक्षक अनिल चौधरी, अवर निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अनिरूद्ध राम, सीडीपीओ रागिनी कुमारी, शिक्षक सुनील कुमार मौजूद थे। पीपरा : क्षेत्र की विशुनपुरा पंचायत के समिति सदस्य विश्वनाथ पासवान के प्रखंड प्रमुख व पूर्व उप प्रमुख उमेश साह को फिर से उपप्रमुख बनने पर क्षेत्रवासियों व जदयू राजद गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में पूर्व प्रखंड प्रमुख सह राजदनेता सीताराम प्रसाद यादव, जदयू के लखन पटेल, निदेश पाठक, संजय तिवारी, सुरेन्द्र सहनी, जगदिश चौधरी, शिक्षक मंचानंद सिंह, समाजसेवी, गामा सिंह, जयनाथ पांडेय उर्फ बउआं पांडेय, समिति सदस्य मनोज पासवान, टुन्ना पाठक, सुनिल यादव, अभियंता मदन सिंह, भूषण सिंह, पैक्स अध्यक्ष सिंहासन भगत, महंथ भगत, रेयाजु़द्दीन अंसारी, शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.