फसल चरने को लेकर मारपीट में महिला घायल
By Edited By: Published: Wed, 30 Jul 2014 06:30 PM (IST)Updated: Wed, 30 Jul 2014 06:30 PM (IST)
मोतिहारी, संसह : हरसिद्धि थाने के पैठानपट्टी गांव में फसल चरने को लेकर हुए विवाद व मारपीट में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला सुशीला देवी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। नगर थाने में दिए गए आवेदन में कहा कि बुधवार की सुबह वह अपने दरवाजे पर बैठी थी, उसी समय ग्रामीण मुनेश साह की भैंस उसकी धान की फसल चरने लगी। मना करने पर मुनेस साह, दुलारी देवी, माला देवी, पप्पू कुमार ने मारपीट की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें