बुझ गया घर का इकलौता चिराग
By Edited By: Published: Sat, 19 Apr 2014 11:27 PM (IST)Updated: Sat, 19 Apr 2014 11:27 PM (IST)
मधुबन, संस: शनिवार का दिन उस अभागे बच्चे के लिए अंतिम दिन साबित हुआ। करंट प्रवाहित तार की चपेट में आकर उसने मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।
घर के इकलौते चिराग की अचानक हुई मौत की खबर सुन माता-पिता सन्न रह गए। थाना क्षेत्र के नंदीराम छपरा गाव निवासी जोखन राम के 10 वर्षीय इकलौते पुत्र रंजन को क्या पता था कि घर से बाहर मौत उसका इंतजार कर रही है। बताया जाता है कि शादी के चौदह साल बाद उस बच्चे का जन्म हुआ था। मौत की खबर से आसपास का माहौल देखते ही देखते गमगीन हो गया। सबो की आंखें नम हो गई। माता-पिता का रो- रोकर बुरा हाल हो गया था। मृतक की छोटी बहन रागिनी भाई के शव के पास बैठ रो रही थी। मां बार-बार विलाप करते हुए बेसुध हो जा रही थी। मृतक के परिजन काफी गरीब हैं। घटना के वक्त दोनों पति-पत्नी गेहूं काटने गए थे। इस बीच यह मनहूस खबर उन्हें मिली।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें