दरभंगा के स्कूल में भूकंप के भय से भगदड़, दर्जनों बच्चे घायल
शहर के कादिराबाद स्थित मुकुंदी चौधरी हाइ स्कूल में बुधवार को भवन का छज्जा गिरने के बाद भूकंप के भय से भगदड़ मचने से दो दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए। घायलों में करीब आधा दर्जन की हालत गंभीर है।
दरभंगा। शहर के कादिराबाद स्थित मुकुंदी चौधरी हाइ स्कूल में बुधवार को भवन का छज्जा गिरने के बाद भूकंप के भय से भगदड़ मचने से दो दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए। घायलों में करीब आधा दर्जन की हालत गंभीर है।
प्रधानाध्यापक इन्द्रदेव दास के मुताबिक, सुबह 10.30 बजे अचानक नौवीं कक्षा के सामने छज्जा गिर गया। इस घटना को भूकंप समझ कर स्कूल में हड़कंप मच गया। भागने के दौरान एक शिक्षक समेत दर्जनों बच्चे घायल हो गए।
घटना के समय स्कूल में तकरीबन पांच सौ बच्चे मौजूद थे। छात्र विकास कुमार यादव, मोहम्मद अहमद, अरविंद कुमार, अमित पासवान व विनीत कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार विद्यालय के निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है। इस कारण यह घटना हुई।