पंचायत कार्यकारिणी की बैठकों में कई निर्णय
भराठी पंचायत के मनिहास मध्य विद्यालय परिसर में गुरुवार को कार्यकारणी की बैठक मुखिया मगफेरत परवीन की अध्यक्षता व पंचायत सचिव निजामुद्दीन अंसारी के संचालन में हुई। इसमें मौजूद 13 सदस्यों ने अपने-अपने वार्ड की समस्या रखी।
दरभंगा। भराठी पंचायत के मनिहास मध्य विद्यालय परिसर में गुरुवार को कार्यकारणी की बैठक मुखिया मगफेरत परवीन की अध्यक्षता व पंचायत सचिव निजामुद्दीन अंसारी के संचालन में हुई। इसमें मौजूद 13 सदस्यों ने अपने-अपने वार्ड की समस्या रखी। पंचायत सेवक ने परिचय संवाद के बाद सभी ग्रामीण व वार्ड सदस्य से सहयोग की अपील की। कार्यकारणी की पहली बैठक में सरपंच ¨रकू देवी, उप मुखिया समीर अंसारी, विकास मित्र लक्ष्मी नारायण राम, वार्ड सदस्य सविता देवी, साजदा खातून, फूलो देवी, सकीला देवी, राम प्रकाश सहनी, रितेश पासवान, गुंजन देवी, कमलेश पासवान, मोहन प्रसाद ¨सह, रामफल राम, संझा देवी मौजूद थे।
वहीं सिमरी पंचायत भवन पर नव निर्वाचित जनप्रतिनिधि के अभिनंदन के साथ गांव के विकास पर चर्चा हुई। मुखिया विश्वनाथ पासवान की अध्यक्षता व पंचायत सचिव निजामुद्दीन अंसारी के संचालन में हुई कार्यकारिणी की बैठक में सड़क, बिजली, स्वास्थ, जनवितरण पर वार्ड सदस्यों ने अपनी राय रखी। मौके पर उप मुखिया सत्तो ठाकुर, वार्ड सदस्य गीता देवी, सुशील सहनी, भागो देवी, सोनी देवी, अकलंती देवी, पूरण यादव, मो. सोहैल, मिथिलेश महतो, निर्मला देवी, राजकुमार राम, गणेश साह, सोनी देवी, रामपरी देवी, सीता देवी थे। इस दौरान गांव की जर्जर सड़क की मरम्मत व शिक्षा व्यवस्था में सुधार का संकल्प लिया गया।