किसानों की समस्याओं पर राकांपा का धरना
कृषि ऋण माफी, फसल क्षति मुआवजा के साथ रबी फसल लगाने को मुफ्त खाद बीज देने सहित अन्य मांगों को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को समाहरणालय के समक्ष धरना दिया। इस अवसर पर धरना स्थल पर पार्टी के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र मोहन झा की अध्यक्षता में सभा की गयी।
दरभंगा । कृषि ऋण माफी, फसल क्षति मुआवजा के साथ रबी फसल लगाने को मुफ्त खाद बीज देने सहित अन्य मांगों को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को समाहरणालय के समक्ष धरना दिया। इस अवसर पर धरना स्थल पर पार्टी के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र मोहन झा की अध्यक्षता में सभा की गयी। सभा में शिव नारायण ठाकुर ने कहा कि दरभंगा में किसान दोहरी मार झेल रहे हैं। इसलिए कृषि ऋण सहित सभी प्रकार के कर्ज माफ कर दिया जाये। किसानों को फसल क्षति मुआवजा देने में सभी शर्तों को शिथिल कर रबी फसल के लिए मुफ्त खाद बीज सरकार उपलब्ध कराए। बाढ़ पीड़ित पशुपालकों को सरकारी सहायता दी जाये। राम विलास तिवारी ने कहा कि पंचायतों में राहत वितरण पात्रों की सूची निर्माण प्रक्रिया पारदर्शी नही है। बाढ़ के कारण महामारी फैलने की आशंका है। इसलिए अगले दो माह तक चिकित्सा शिविर चालू रखा जाये। बाढ़ के कारण गृह विहीन लोगों को अनुदान तथा इंदिरा आवास देने की उन्होंने मांग की। सभा को अखिलेश प्रसाद ¨सह, सुधीर कुमार प्रभाकर, कामेश्वर प्रसाद ¨सह, रशीद अहमद और रामसेवक यादव आदि ने भी संबोधित किया।