दरभंगा में वृद्ध पर पेट्रोल डालकर जिंदा फूंका
बहेड़ा थाने के भगवतपुर गांव में शुक्रवार देर रात 60 साल एक वृद्ध व्यक्ति रामकिशुन महतो को आपसी रंजिश में कुछ लोगों ने जिंदा जलाकर मार डाला। मवेशी वाले घर में बिस्तर लगाकर महतो सो रहे थे। तभी उनके बेड पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी गई।
दरभंगा। बहेड़ा थाने के भगवतपुर गांव में शुक्रवार देर रात 60 साल एक वृद्ध व्यक्ति रामकिशुन महतो
को आपसी रंजिश में कुछ लोगों ने जिंदा जलाकर मार डाला। मवेशी वाले घर में बिस्तर लगाकर महतो सो रहे थे। तभी उनके बेड पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी गई।
मवेशी भी झुलस गया। वहीं बुरी तरह झुलस चुके महतो को डीएमसीएच लाया गया। यहां के डॉक्टरों ने उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया। कहा जा रहा है कि रास्ते में ही महतो ने दम तोड़ दिया। इस बीच घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
छानबीन चल रही है। आरोपी फरार हैं। कहा गया है कि महतो के साथ कृष्ण कुमार महतो के परिवार के बीच आपसी रंजिश का मामला कोर्ट में चल रहा है। एक केस में महतो ने विपक्षी के खिलाफ गवाही दी थी। समझा जाता है कि इन्हीं कारणों से उन्हें जला कर मार डाला गया ।