आधार अभियान में लाएं तेजी
आधार पंजीयन के लिए चल रहे अभियान में तेजी लाने का निर्देश उप विकास आयुक्त विवेकानंद झा ने शनिवार को दिया। पहले चरण के अभियान की समाप्ति पर समीक्षा करते हुए उन्होंने दूसरे चरण में तेजी लाने को कहा। पहले चरण में मात्र 23 उ'च विद्यालयों में इसे शुरू होने पर उन्होंने असंतोष जताया। दूसरे चरण का अभियान 26 सितंबर से पहली अक्टूबर तक चलेगा।
दरभंगा । आधार पंजीयन के लिए चल रहे अभियान में तेजी लाने का निर्देश उप विकास आयुक्त विवेकानंद झा ने शनिवार को दिया। पहले चरण के अभियान की समाप्ति पर समीक्षा करते हुए उन्होंने दूसरे चरण में तेजी लाने को कहा। पहले चरण में मात्र 23 उच्च विद्यालयों में इसे शुरू होने पर उन्होंने असंतोष जताया। दूसरे चरण का अभियान 26 सितंबर से पहली अक्टूबर तक चलेगा। इसमें सामाजिक सुरक्षा के पेंशनधारी निर्धारित तिथि पर अपने निकटतम विद्यालयों में ससमय उपस्थित होकर नि:शुल्क आधार पंजीकरण शिविर में अपना पंजीकरण करा सकते हैं। भविष्य में सभी तरह के बैंक खाते में सीधी राशि जाने वाली सभी योजनाओं के लिए आधार संख्या का बैंक खाता के साथ संबद्ध होना आवश्यक होगा। इसे लेकर डीएम डॉ.चंद्रशेखर ¨सह भी बैठक कर संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दे चुके हैं।