अमरनाथ का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन
जवान की एक झलक पाने के लिए बड़ीसंख्या में लोग जुटे थे।
दरभंगा। औरंगाबाद में साथी की गोली से शहीद हुए सीआइएसएफ व कोर्थू गांव निवासी अमरनाथ मिश्र का अंतिम संस्कार शनिवार को पैतृक गांव कोर्थू में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। तिरंगा में लिपटा सीआइएसएफ के इस जवान की एक झलक पाने के लिए बड़ीसंख्या में लोग जुटे थे। प्रमुख मुन्द्रिका देवी, उप प्रमुख नसर नवाब, एसडीओ मो.शफीक, डीएसपी सुरेश कुमार, बीडीओ अहमर अब्दाली, पूर्व विधायक गोपालजी ठाकुर आदि ने जवान के पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। बाद में उनका दाह संस्कार किया गया। सीआइएसएस तथा स्थानीय थाना के जवानों ने दिवंगत जवान को सलामी दी। मुखाग्नि जवान के ज्येष्ठ पुत्र मनीश कुमार मिश्र ने दी। पूर्व विधान पार्षद मिश्री लाल यादव ने भी शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी। इस मौके पर भाजपा मंडल के अध्यक्ष मणि कांत मिश्र, विनोद मिश्र, चंदन कुमार ठाकुर, कैलू ठाकुर सहित दर्जनों व्यक्ति मौजूद थे।