भूमि विवाद में तेजाब फेंका, चार जख्मी
दरभंगा जिले के अलीनगर ओपी स्थित धमसाइन गांव के जनार टोले में छोटे भाई ने बड़े भाई, उसकी पत्नी व दो बच्चों को तेजाब फेंककर जख्मी कर दिया गया। बुधवार देर रात की इस घटना का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है।
दरभंगा। जिले के अलीनगर ओपी स्थित धमसाइन गांव के जनार टोले में छोटे भाई ने बड़े भाई, उसकी पत्नी व दो बच्चों को तेजाब फेंककर जख्मी कर दिया गया। बुधवार देर रात की इस घटना का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार संतोष साव का अपने बड़े भाई भुट्टो साव के साथ भूमि विवाद चल रहा है। इस कारण दोनों में हमेशा झगड़ा होता था। बुधवार की रात दोनों के बीच फिर झगड़ा हुआ। इससे आक्रोशित संतोष साव ने अपने भाई भुट्टो साव (40), भाभी सोनी देवी (35) तथा दो भतीजों पांच वर्षीय प्रिंस कुमार व 11 महीने के नीतीश कुमार पर तेजाब फेंककर जख्मी कर दिया। घटना में सोनी, प्रिंस व नीतीश बुरी तरह झुलस गए हैं।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी संतोष भाग निकला। घायलों को इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें पटना रेफर कर दिया गया है।