वरीय उप समाहर्ता ने किया निरीक्षण
किरतपुर प्रखंड के वरीय उप सहमार्ता पीएन झा ने शनिवार को कार्यालय का निरक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सात निश्चय योजना के सर्वे कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने बिजली सर्वे, शैचालय निर्माण, इंदिरा आवास, पारिवारिक लाभ, आपदा राहत कार्यों की समीक्षा की।
दरभंगा। किरतपुर प्रखंड के वरीय उप सहमार्ता पीएन झा ने शनिवार को कार्यालय का निरक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सात निश्चय योजना के सर्वे कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने बिजली सर्वे, शैचालय निर्माण, इंदिरा आवास, पारिवारिक लाभ, आपदा राहत कार्यों की समीक्षा की। आरटीपीएस कार्यालय का उन्होंने मुआयना कर लंबित मामलों का तेजी निष्पादन करने का आदेश दिया। बाद में उन्होंने प्राथमिक विद्यालय कठाल व मध्य विद्यालय किरतपुर का निरक्षण कर प्रधानाचार्य को पठन-पाठन से संबंधित कई निर्देश दिया। मौके पर बीडीओ देवानंद कुमार ¨सह सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।--------------