Move to Jagran APP

आज होगी प्रमुख व उप प्रमुख की ताजपोशी

बहादुरपुर प्रखंड प्रमुख व उप प्रमुख के पद का सोमवार को चुनाव होना है।

By Edited By: Published: Mon, 27 Jun 2016 12:41 AM (IST)Updated: Mon, 27 Jun 2016 12:41 AM (IST)
आज होगी प्रमुख व उप प्रमुख की ताजपोशी

दरभंगा। बहादुरपुर प्रखंड प्रमुख व उप प्रमुख के पद का सोमवार को चुनाव होना है। प्रखंड प्रशासन की ओर से इसे लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रखंड परिसर स्थित जनप्रतिनिधि भवन में होने वाले इस चुनाव को लेकर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है। बीडीओ अविनाश कुमार ने बताया कि सर्वप्रथम नव निर्वाचित पंस सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। उसके बाद प्रमुख व उप प्रमुख का चुनाव कराया जाएगा। इधर, प्रमुख को लेकर अभी भी तस्वीर साफ नहीं हो पा रही है। अगर यही स्थिति बनी रही तो बिउनी अंदामा की अमीरकला देवी, बरूआरा के ललित मंडल और वाजितपुर के मो. मुमताज के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होना तय माना जाना रहा है। महागठबंधन के प्रमुख घटक राजद के पंस सदस्य समर्थक ललित मंडल और मो. मुमताज के प्रमुख पद को लेकर आमने-सामने खड़े होने से चुनाव दिलचस्प हो गया है। वैसे अमीरकला देवी भी महागठबंधन के सहयोगी जदयू की समर्थक बताई जा रही है। लेकिन, प्रमुख की दौड़ में सबसे आगे दिखाई पड़ रही हैं। बताया जा रहा है कि इनकी छवि साफ सुथरी होने के साथ महिला होने का लाभ मिलता दिखाई दे रहा है। सूत्रों की माने तो मो. मुमताज के पास जितने पंचायत समिति सदस्यों का समर्थन है, उससे उनकी स्थिति कींग मेकर की हो गई है। अंतिम क्षण में उनका समर्थन ही प्रमुख कौन बनेगा यह तय करेगा। अब तो सोमवार को ही साफ होगा कि प्रमुख की कुर्सी पर कौन बैठता है। वहीं उप प्रमुख को लेकर तस्वीर साफ होती दिख रही है। इस पद के लिए रामभद्रपुर की ममता देवी और मेकना बेदा के राम विनोद यादव के बीच सीधा मुकाबला है। इस पद के लिए महागठबंधन आपस में ही लडाई लड़ रहा है। राम विनोद यादव राजद समर्थक तो ममता देवी जदयू समर्थक बताई जाती हैं। अभी तक इस पद के लिए आधा दर्जन पंस सदस्य मैदान में थे। लेकिन, रविवार को संतोष कुमार सुमन और प्रमोद कुमार राणा ने राम विनोद यादव को अपना समर्थन दे दिया। सूत्रों की माने तो उप प्रमुख को लेकर ममता देवी का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है। अगर राजद का माई समीकरण सही रहा तो परिणाम अप्रत्याशीत भी हो सकता है। मालूम हो कि प्रखंड में पंस सदस्यों की संख्या 32 है। प्रमुख व उप प्रमुख के लिए 17 पंसस का समर्थन होना अनिवार्य है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.