स्कूलों के निरीक्षण में गायब मिले कई शिक्षक
कुशेश्वरस्थान प्रखंड प्रमुख हीरा प्रसाद ¨सह व उपप्रमुख संतोष यादव शनिवार को अलग-अलग कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। प्रमुख श्री ¨सह ने मध्य विद्यालय मसानखोन व बलहा का निरीक्षण किया।
दरभंगा। कुशेश्वरस्थान प्रखंड प्रमुख हीरा प्रसाद ¨सह व उपप्रमुख संतोष यादव शनिवार को अलग-अलग कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। प्रमुख श्री ¨सह ने मध्य विद्यालय मसानखोन व बलहा का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण में स्थिति संतोषप्रद पाई गई। वहीं उपप्रमुख श्री यादव मध्य विद्यालय सन्हौली व बेर, प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुर व औबेर का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मध्य विद्यालय सन्हौली में 7 में 5 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। प्रधानाध्यापक रामचरित्र मंडल के अनुसार विगत 1 माह से चावल नहीं मिलने के कारण मध्याह्न भोजन बंद है। मध्य विद्यालय बेर में उपस्थिति पंजी के अनुसार छात्रों की उपस्थित नहीं पाई गई। प्रधानाध्यापक के अनुसार मध्याह्न भोजन 7 जून से 29 जुलाई तक बंद रहा है। प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुर में 3 शिक्षक सहित प्रधानाध्यापक अनुपस्थित पाए गए। प्राथमिक विद्यालय औबेर में 92 छात्रों के हाजिरी के जगह मात्र 20 छात्र उपस्थित थे। वहीं 2 शिक्षक भी गायब मिले। ग्रामीणों के अनुसार विद्यालय समय पर नहीं खुलता है। इसलिए छात्रों की उपस्थिति कम रहती है।