फर्जी नर्सिंग होम का भंडाफोड, केस दर्ज
जाले प्रखंड क्षेत्र में झोलाछाप तो बिना पुर्जा व बेनाम डॉक्टर बनकर सुदूरवर्ती गांव के भोलेभाले मरीजों का इलाज के नाम पर शोषण दोहन तो करते ही हैं। लेकिन, किसी एमबीबीएस डॉक्टर के नाम का वर्षों से बोर्ड लगा कर पति-पत्नी अपने-आपको एमबीबीएस डॉक्टर बता मुख्य सड़क किनारे अपना नर्सिंग होम खोल मरीजों के जान से खिलवाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है।
दरभ्ागा। जाले प्रखंड क्षेत्र में झोलाछाप तो बिना पुर्जा व बेनाम डॉक्टर बनकर सुदूरवर्ती गांव के भोलेभाले मरीजों का इलाज के नाम पर शोषण दोहन तो करते ही हैं। लेकिन, किसी एमबीबीएस डॉक्टर के नाम का वर्षों से बोर्ड लगा कर पति-पत्नी अपने-आपको एमबीबीएस डॉक्टर बता मुख्य सड़क किनारे अपना नर्सिंग होम खोल मरीजों के जान से खिलवाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। वह भी प्रखंड के स्वाथ्य महकमे के नाक के नीचे और मुख्य सड़क के किनारे। इस फर्जीवाड़े का पटाक्षेप आज उस वक्त हुआ जब दरभंगा के अल्लपट्टी स्थित प्राइवेट क्लीनिक चला रहे डॉ. अमित कुमार व डॉ. प्रभा सिन्हा को जानकारी मिली कि किसी फर्जी व्यक्ति द्वारा उनके नाम पर जाले थाना क्षेत्र के दोघड़ा चौक पर अमरनाथ काम्प्लेक्स में गरीब सेवा सदन नाम से क्लीनिक चल रहा है। साथ ही क्लिनिक पर डाक्टर के रूप में उन दोनों का नाम लिखा हुआ है। जहां सैकड़ों बीमार मरीजों का ऑपरेशन व इलाज कर जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। डॉ. दंपति को यह भी पता चला कि वहां इलाज कराने के बाद कई मरीजों की स्थिति खराब भी हुई है। जबकि, डॉ. अमित कुमार का कोई क्लिनिक दोघड़ा में नहीं है। बताया जाता है कि डॉक्टर दंपति फर्जी चिकित्सक के क्लिनिक के सत्यापन के लिए रविवार को दोघड़ा पहुंचे। क्लिनिक पर अपने नाम का बोर्ड देख चौंक गए। दोनों क्लिनिक में गए तो एक व्यक्ति डॉक्टर की कुर्सी पर बैठ आला लगा मरीज देख रहा था। पूछने पर अपना नाम डॉ. अमित कुमार बताया। लेकिन, जब डॉ. दंपति ने अपना परिचय दिया तो फर्जी डॉक्टर सकपका गया। उसने अपने आपको ओटी असिस्टेंट धनंजय कुमार बताया। इस आलोक में मुंगेर जिला के गोलापर कुशवाहा मार्केट निवासी डॉ. अमित कुमार के आवेदन के आलोक में थानाध्यक्ष जनार्दन ¨सह ने मामला दर्ज कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने क्लिनिक पर छापामारी की। लेकिन, फर्जी डॉक्टर दम्पति फरार हो चुके थे। पुलिस ने क्लिनिक को सील कर दिया है। वहीं घटनास्थल से एक हीड़ो होण्डा मोटरसाइकिल यूपी 14 बीडी 1165 जब्त किया है।