शान से लहराया तिरंगा
दरभंगा। बेनीपुर में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों पर तिर
दरभंगा। बेनीपुर में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों पर तिरंगा लहराया। व्यवहार न्यायालय में एडीजे विष्णुदेव उपाध्याय, अनुमंडल कार्यालय पर एसडीओ अमित कुमार, एसडीपीओ कार्यालय पर डीएसपी अंजनी कुमार, अधिवक्ता संघ कार्यालय पर संघ के अध्यक्ष चक्रपाणी चौधरी, प्रखंड कार्यालय पर प्रखंड प्रमुख मनोज मिश्र, अंचल कार्यालय पर अंचलाधिकारी पंकज कुमार झा, 20 सूत्री कार्यालय पर अध्यक्ष मिथिलेश राय, सीडीपीओ कार्यालय पर सीडीपीओ ममता रानी, अनुमंडलीय अस्पताल में उपधीक्षक अमरेन्द्र नारायण झा, बेनीपुर नगर परिषद कार्यालय पर मुख्य पार्षद सुरेन्द्र कुमार झा, बेनीपुर उपकारा में प्रभारी काराधीक्षक अमित कुमार, निबंधन कार्यालय पर निबंधक मो. शकील रजा ने झंडोत्तोलन किया। दूसरी ओर बहेड़ा थाना पर थानाध्यक्ष शशिकांत सिन्हा, बहेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. अमरनाथ झा, बहेड़ा महाविद्यालय पर प्रचार्य अमरनाथ राय, अयाची मिथिला महिला महाविद्यालय में प्राचार्य समरेन्द्र किशोर वर्मा, जयानंद उच्चविद्यालय बहेड़ा में विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंद्रकांत यादव, बेनीपुर गर्ल्स हाई स्कुल पर प्रधानाध्यापक इकवाल आजम, बेनीपुर ज्ञानस्थली हाई स्कुल पर प्रबंधक संजीब मोहन, ग्लोबल पब्लिक स्कुल पर प्रबंधक पिनकी शंकर ने तिरंगा लहराया। वही दूसरी ओर क्षेत्र के विभिन्न बैंको में बैंक के प्रबंधकों तथा पंचायत कार्यालयों पर मुखियों ने शान से तिरंगा लहराया। दूसरी ओर जदयू किसान प्रकोष्ट कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अशोक ठाकुर, नगर कार्यालय पर नगर अध्यक्ष मुस्कुर आलम ने तिरंगा लहड़ाया, वही शहीद कैप्टन दिलीप कुमार झा के हरिपुर गॉव स्थित स्मारक स्थल के नजदीक प्रमुख मनोज मिश्र ने झंडोतोलन किया।