कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प
दरभंगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बलभद्रपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय में तिरंगा लहराकर आजादी का जश्न
दरभंगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बलभद्रपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय में तिरंगा लहराकर आजादी का जश्न मनाया। जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी ने झंडा फहराकर शहीद क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर हुई सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश को अंग्रेजों से आजाद हुए 70 साल हो गए हैं। लेकिन आज भी अंग्रेजी सोच से आ•ाद नहीं हो पाए। उन्होंने कहा कि देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने के लिए सभी को संकल्प लेना होगा। इस अवसर पर राम नारायण झा,उग्रनाथ झा, अरुण झा, अंबर इमाम हाशमी, रतिकांत झा, रामपुकार चौधरी, देवेंद्र कुमार मिश्र, पालन चौधरी, मो. असलम, मनोज झा, उदित चौधरी, बैजनाथ झा बैजू, ललन झा, परमानंद चौधरी, गंगनानी, शेखर सुमन झा, पंकज चौधरी आदि उपस्थित थे।