Move to Jagran APP

जर्जर सड़क व जलजमाव की समस्या से लोग परेशान

दरभंगा। जर्जर सड़क, जगह-जगह जलजमाव व कचरे की समस्या से वार्ड 12 ग्रसित है। विकास का दावा कर रहे पार्

By JagranEdited By: Published: Wed, 29 Mar 2017 01:19 AM (IST)Updated: Wed, 29 Mar 2017 01:38 AM (IST)
जर्जर सड़क व जलजमाव की समस्या से लोग परेशान

दरभंगा। जर्जर सड़क, जगह-जगह जलजमाव व कचरे की समस्या से वार्ड 12 ग्रसित है। विकास का दावा कर रहे पार्षद की पोल डेनवी रोड की जर्जरता को देखते ही खुल जाती है। एक समय में इस सड़क की अपनी पहचान थी, लेकिन आज इस रास्ते से गुजरना भी मुनासिब नहीं समझते। बड़े-बड़े गढ्ढे में तब्दील इस सड़क पर दुर्घटना आम बात हो गई है। इनको दुरुस्त करने की कोई भी कवायद पार्षद व नगर निगम के स्तर से अभी तक नहीं हुई है। वहीं पार्षद के घर के सामने बने नाले की स्थिति दयनीय है। नाले में पानी की जगह बड़े-बड़े घास उड़ आए हैं। वहीं आईसीआईसीआई बैंक के बगल से राजकुमारगंज जाने वाली सड़क में बनाए गए नाले की स्थिति बद से बदतर नजर आती है। जगह-जगह नाले में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। कई स्थानों पर नाला जाम की समस्या बरकरार है। थोड़ी सी बारिश में वार्ड में जलजमाव की समस्या हो जाती है। नाले का पानी सड़कों पर लग जाता है। सबसे अधिक समस्या डब्ल्यूआईटी जाने वाली सड़क की है। बारिश के दिनों में यहां घुटनों तक जलजमाव की समस्या हो जाती है। यह सड़क भी कई स्थानों से टूट रही है। वार्ड में लगाई गई एलइडी लाइट से भी वार्ड पूरी तरह प्रकाशमय नजर नहीं आता। नाले पर जगह-जगह अतिक्रमण की समस्या बरकरार है। नाला साफ नहीं होने की एक वजह यह भी है। सफाई के बावजूद जगह-जगह गंदगी पसरी नजर आती है। सार्वजनिक शौचालय नहीं होने के कारण वार्ड की गरीब जनता खुले में शौच को मजबूर नजर आते है। मुख्यमंत्री हर-घर, नल-जल योजना की योजना से अभी तक यह वार्ड वंचित है। हालांकि इन सब समस्याओं के बावजूद पार्षद विकास की बात कर रहे है। उनका कहना है कि वार्ड के विकास को हमेशा तत्पर रहीं। लोगों की समस्या को न केवल बढ़-चढ़कर समाधान किया, अपितु उनके सुख-दुख में भी उनके साथ रहीं। अपने कार्यकाल में वार्ड की जो भी समस्या थी, उसको खत्म किया। जो पूर्व के पार्षदों ने नहीं किया, उस समस्या को सबसे पहले उठाया। जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरी हूं। आगे भी जनता का विश्वास मिलता रहेगा।

loksabha election banner

कहते हैं वार्ड पार्षद

वार्ड के विकास के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी। हर समय वार्डवासियों के लिए तत्पर रहीं। अपने कार्यकाल में कई योजनाओं को धरातल पर उतारा। लाइटें लगवाई, सड़कों का निर्माण कराया। वार्ड की सफाई व्यवस्था पटरी पर आई। लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिला।

अर्पणा देवी, वार्ड पार्षद

-----------------------

कहते हैं लोग

चुनाव के बाद से आजतक पार्षद लोगों के सामने नहीं आई। पूर्व पार्षद व उनके पुत्र ही वार्ड का कार्य देखते है। वार्ड में विकास की बात तो दूर, लोगों को कई योजनाओं का लाभ नहीं मिला। हां, वार्ड का विकास हो न हो, पार्षद ने अपना विकास जरूर किया। उनके घर के आसपास साफ-सफाई देखी जा सकती है। बाकी वार्ड में जगह-जगह गंदगी व्याप्त है।

मीना झा, निकटतम प्रतिद्धंद्धी

वार्ड में जलजमाव की समस्या कुछ स्थानों पर है। साफ-सफाई को लेकर सफाईकर्मियों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए। कई स्थानों पर लाइट नहीं रहने से परेशानी है।

राजीव कुमार झा, कादिराबाद

विकास का कार्य तो हुआ है, लेकिन कुछ जगहों पर समस्याएं है। ऐसा नहीं है कि पूरा काम हुआ है। हां, पार्षद ने विकास का प्रयास किया है। वार्ड पर ज्यादा ध्यान देने की जरुरत है।

आशुतोष कुमार झा, रामबाग

जगह-जगह कचरा की समस्या यथावत है। वार्ड में सार्वजनिक शौचालय आदि का निर्माण कराया जाना चाहिए। गरीब तबके के लोग खुले में शौच करने को विवश हैं।

संतोष कुमार झा, डेनवी रोड

नाले की स्थिति बद से बदतर है। नियमित साफ-सफाई नहीं होने से बीमारी का खतरा बना रहता है। कई योजनाओं से लाभुक वंचित हैं।

संतोष मिश्रा, विवि कैंपस


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.