मानव श्रृंखला को ले झोंकी ताकत
दरभंगा। मानव श्रृंखला को लेकर प्रखंड कार्यालय से बाइक जुलूस निकला। मौके पर उत्पाद अधीक्षक दीनबंधु, प
दरभंगा। मानव श्रृंखला को लेकर प्रखंड कार्यालय से बाइक जुलूस निकला। मौके पर उत्पाद अधीक्षक दीनबंधु, प्रखंड प्रमुख आरती देवी, बीडीओ डॉ.शशिप्रकाश, पीओ अमित कुमार सहित अन्य ने क्षेत्र भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया
गया। एनएच 57 पर उप मुखिया सत्तो ठाकुर के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। राजद कार्यकर्ताओं ने प्रखंड अध्यक्ष विनोद भगत के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाल कर लोगों को जागरूक किया। मार्च में राजद अकलियत कमेटी के प्रखंड अध्यक्ष समीर अंसारी, पूर्व मुखिया अमजद अब्बास, राहुल झा, सुरेश ठाकुर, शकील खान, रामनंदन दास, मो. रब्बानी ने गांवों में भ्रमण किया। विधायक प्रतिनिधि कैसर खान ने बताया कि सिमरी थाना चौक पर एनएच 57 पर मानव श्रृंखला में विधायक डॉ.फराज फातमी शामिल होंगे।
केवटी संवाद सहयोगी के अनुसार, सदर डीसीएलआर प्रियरंजन राजू ने मुख्यालय स्थित राजीव गांधी सेवा केंद्र में कार्यक्रम को लेकर प्रतिनियुक्त सुपर जोनल व जोनल तथा सेक्टर अघिकारियों के साथ बैठक
कर मानव श्रृखंला की तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने निर्घारित समय पर अपने श्रेत्राधिकार में उपस्थित रहने के साथ कई आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर बीडीओ मो.तौकीर हाशमी, सीओ संतोष कुमार सुमन, बीएओ देवेन्द्र ¨सह , बीईओ विसनुदेव यादव, पीओ संजीव कुमार चौधरी, एमओ चंदेश्वर पासवान, सांख्यिकी पदाधिकारी संदीप कुमार चौबे, प्रभारी पंचायती राज पदाधिकारी अवध किशोर ठाकुर, जेई विश्वनाथ राय आदि मौजूद थे। जिला पार्षद समीउल्लाह खां समीम के नेतृत्व में मोटर साइकिल जुलूस निकाला गया। जुलूस में माया शंकर मिश्र जाया, मुखिया मो.चांद, दीपू झा, हुक्मदेव
नारायण यादव, रामप्रवेश यादव समेत कई ने भाग लिया। उमवि कोरियानी, उमवि समैला व
प्रावि रामपुर तथा छाछा के छात्रों व शिक्षकों ने एचएम अजय कुमार ¨सह, कुशेश्वर राम, महेश बैठा तथा घनश्याम यादव के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गई। असराहा पंचायत में मुखिया साजरा प्रवीण के नेतृत्व में पूर्वाभ्यास किया गया। आदर्श समाज उत्थान सेवा संस्थान केवटी - रनवे के सदस्यों व लोगों ने बीडीओ मो तौकीर हाशमी व सचिव संतोष कुमार साह के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला।जाले, संस के मुताबिक, श्यामचौक से घोघराहाचट्टी तक 21 किलोमीटर में मुख्य मार्ग से जुड़ने वाली सड़क पर दोनों ओर बेरियर लगाया गया। जगह-जगह चौकीदार की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रखंड विकास पदाधिकारी रागनी साहू ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। शुक्रवार को प्रभात फेरी स्कूली बच्चों ने निकाली।