डीएम व एसएसपी ने दंडाधिकारियों को पढ़ाया पाठ
दरभंगा। मानव श्रृंखला को लेकर शहरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यातायात पोस्ट एवं प
दरभंगा। मानव श्रृंखला को लेकर शहरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यातायात पोस्ट एवं पार्किंग स्थल को चिन्हि्त किया गया है। इन स्थानों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। पार्किंग स्थल के रूप में राज मैदान, बेंता थाना के पीछे का मैदान, पोलो मैदान, नेशनल सिनेमा के सामने बिजली बोर्ड का ऑफिस, एमएल एकेडमी व आदर्श मध्य विद्यालय लहेरियासराय को चिह्नित किया गया है। शुक्रवार को समाहरणालय के सभागार में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर ¨सह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक मीनू कुमारी ने संबोधित किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि यह स्वत: स्फूर्त कार्यक्रम है। आमजन के हर्ष एवं उल्लास का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सबसे ज्यादा ध्यान ट्रैफिक व्यवस्था पर रखने की जरूरत है। उस समय अत्याधिक सतर्कता एवं सावधानी की आवश्यकता है। उपद्रवी तत्वों पर विशेष रूप से कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। महिला पुलिस की प्रतिनियुक्ति विशेष रूप से की गई है। आवश्यक गाड़ियों का परिचालन भी सामान्य गति मे रखने का निर्देश दिया गया।
मौके पर सदर अनुमंडलाधिकारी डॉ.गजेंद्र कुमार ¨सह, एएसपी दिलनवाज अहमद, विशेष कार्य पदाधिकारी रवीन्द्र कुमार दिवाकर, जिला जन संपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार व सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। उधर, मानव-श्रृंखला में जिले के सभी कार्यालय के सभी कर्मियों को भाग लेना है। इसके जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर ¨सह ने जिला मुख्यालय के सभी विभागों के कार्यालय प्रधान को शनिवार को सुबह 10 बजे स्वयं एवं अधीनस्थ कर्मियों को मेन रूट संख्या 2 लोहिया चौक से जटमलपुर रोड में डीलाही स्थित इंडेन गैस गोदाम के निकट उपस्थित होने का निर्देश दिया है।