आदर्श मतदान केंद्र पर व्यवस्था फेल
दरभंगा। आदर्श मतदान केंद्र उत्क्रमित उच्च विद्यालय पटनिया पर प्रशासन का मतदाताओं के लिए आवश्यक सभी स
दरभंगा। आदर्श मतदान केंद्र उत्क्रमित उच्च विद्यालय पटनिया पर प्रशासन का मतदाताओं के लिए आवश्यक सभी संसाधन उपलब्ध रहने का दावा फेल हो गया। इस केन्द्र पर मतदाताओं के लिए बैठने, पेयजल, कर्मियों के लिए भोजन की समुचित व्यवस्था नहीं थी। जिस कारण कर्मी शोर मचा रहे थे। मतदाता भूमि पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। चुनावकर्मी डॉ. मो. इसराफिल, सुरक्षाकर्मी एसआई लक्ष्मण प्रसाद ¨सह सहित प्रतिनियुक्त सभी सुरक्षा व चुनाव कर्मी रुष्ट थे। इन लोगों ने बताया कि सुबह से दोपहर तक नाश्ता भोजन की व्यवस्था नहीं हुई थी। पानी तक नसीब नहीं हुआ। चुनाव कर्मी ने बताया कि रात्रि में भोजन के लिए प्रति चुनावकर्मी साठ रूपये दिये थे। लेकिन, खाने लायक नहीं मिला। ज्ञात हो कि उक्त विद्यालय भवन में चार मतदान केंद्र बनाए गए थे। जिसमें पर्याप्त सुरक्षा बल व चुनाव कर्मी की प्रतिनियुक्ति की गई थी। चुनाव कर्मियों के भोजन के लिए छह रसोइए तैनात कर दिये गए थे। लेकिन सभी सुविधा धरी की धरी रह गई। इसकी शिकायत चुनाव कर्मियों ने निर्वाची अधिकारी से की।
--------------