डाक कर्मियों की हड़ताल 2 को
दरभंगा। ट्रेड यूनियनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में 2 सितम्बर को अखिल भारतीय डाक कर्मचारी यूनियन क
दरभंगा। ट्रेड यूनियनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में 2 सितम्बर को अखिल भारतीय डाक कर्मचारी यूनियन की इकाई ग्रामीण डाक सेवक भी शामिल होंगे। रविवार को लहेरियासराय प्रधान डाकघर में संघ के अधिवेशन का उद्घाटन करते हुए बिहार के सर्किल मंत्री चन्द्र नारायाण चौधरी ने उक्त घोषणा की। किशोर कुमार झा की अध्यक्षता में हुए सम्मेलन को कर्मचारी नेता फूल कुमार झा, राजू झा, सौहैल अख्तर, अनिल कुमार झा, गुलाब पासवान व बलराम झा ने भी संबोधित किया। उधर, अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ लालबाग प्रधान डाकघर में हुई आम सभा में निजी कारण सहित 12 सूत्रों मांगों के समर्थन में 2 सितम्बर को हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया गया। सभा को प्रमंडलीय अध्यक्ष अशोक कुमार, मणीकांत ¨सह, राजू झा उगना, रणधीर प्रसाद ¨सह, सफीउर्रहमान और मदन प्रसाद ने भी संबोधित किया।