घर में घुसकर मारा पीटा, केस
कमतौल, संस : थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी स्व. राजेश्वर ठाकुर के पुत्र रामाशीष ठाकुर पड़ोसी
By Edited By: Published: Tue, 05 May 2015 10:28 PM (IST)Updated: Tue, 05 May 2015 10:28 PM (IST)
कमतौल, संस : थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी स्व. राजेश्वर ठाकुर के पुत्र रामाशीष ठाकुर पड़ोसी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने उसके बयान पर केस दर्ज कर लिया है। पड़ोसी संजय ठाकुर के पुत्र रजनीश कुमार ठाकुर रविवार की रात गालियां बकने लगा। पत्नी प्रमिला देवी ने विरोध किया तो रजनीश ने उसके साथ मारपीट की। बचाने पहुंचा तो उसे भी पीटा। अगली सुबह पंचायती के लिए मुखिया के यहां जाने लगा तो रास्ते में घेरकर घर में घुसकर दोबारा उसकी पत्नी प्रमिला को पीटा। जवान बेटी रानी को भी बुरी तरह मारा पीटा। दोनों के गले से सोने का चेन छीन लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें