भूकंप के बीच भागे प्रेमी युगल
जासं, दरभंगा : भूकंप के झटकों के बाद जहां सारा आलम बदहवाश और दहशत भरी ¨जदगी जी रहा था। इसी आपाधाप
By Edited By: Published: Mon, 27 Apr 2015 01:37 AM (IST)Updated: Mon, 27 Apr 2015 01:37 AM (IST)
जासं, दरभंगा : भूकंप के झटकों के बाद जहां सारा आलम बदहवाश और दहशत भरी ¨जदगी जी रहा था। इसी आपाधापी में घर से निकला एक प्रेमी जोड़ा भाग खड़ा हुआ। सदर थाना क्षेत्र में गांधी नगर कटरहिया इलाके के रहने वाले लड़के-लड़की की तलाश में उनके परिजन बेहाल हैं। लड़की के परिजनों ने थाने में इसकी शिकायत करते हुए लड़के पर अपहरण का आरोप लगाया है। सूत्रों ने शनिवार शाम कहा कि लड़की संपन्न परिवार से ताल्लुक रखती है। जबकि, उसका प्रेमी उसी इलाके में रह रहा था। थानाध्यक्ष हरिमोहन प्रसाद ने हालांकि इस बारे में फिलहाल कुछ नहीं कहा है। थानाध्यक्ष ने कहा कि सारा महम्मद गांव में भूकंप के दौरान एक कच्चा मकान गिर पड़ा लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें