हड़ताली शिक्षकों ने बीआरसी में की तालाबंदी
बहेड़ी,संस: हड़ताली नियोजित शिक्षकों ने शुक्रवार को बीआरसी में तालाबंदी कर धरना दिया। बिहार पंचायत
By Edited By: Published: Sun, 26 Apr 2015 01:07 AM (IST)Updated: Sun, 26 Apr 2015 01:07 AM (IST)
बहेड़ी,संस: हड़ताली नियोजित शिक्षकों ने शुक्रवार को बीआरसी में तालाबंदी कर धरना दिया। बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रेजाउल्लाह की अघ्यक्षता में हुई सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने हड़ताली शिक्षकों की हौसला अफजाई की। वक्ताओं ने कहा कि जो नियोजित शिक्षक हड़ताल पंजी पर हस्ताक्षर नहीं कर स्कूल की उपस्थिति पंजी पर हाजिरी बना रहे हैं उनके मुंह पर कालिख पोता जाएगा। बैठक में शंभु साहू ,रघुनाथ यादव, अजय पासवान, उगंत यादव, इरफान आदि ने भी अपना विचार व्यक्त किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें