Move to Jagran APP

कलश शोभा यात्रा के साथ महाविष्णु यज्ञ शुरू श

बिरौल, संस : अरगा-उसरी पंचायत के नवटोलिया-इजराहा गांव में महाविष्णु यज्ञ का शुभारंभ वैदिक मंत्रो

By Edited By: Published: Thu, 23 Apr 2015 10:45 PM (IST)Updated: Thu, 23 Apr 2015 10:45 PM (IST)

बिरौल, संस : अरगा-उसरी पंचायत के नवटोलिया-इजराहा गांव में महाविष्णु यज्ञ का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। इससे पूर्व 251 कन्याओं की भव्य कलश शोभा यात्रा यज्ञ स्थल से निकाली गई। लोगों की भीड़ यज्ञ के पंडालों की परिक्रमा कर पूजा अर्चना में लगी रही। यज्ञ स्थल पर कई आकर्षक मूर्तियां बनी हुई है। यज्ञ का शुभारंभ ग्यारह पंडित शोभाकान्त पाठक, उमाकांत झा, प्रवीन कुमार मिश्र, विद्यासागर ठाकुर, बुद्धिमान शर्मा, मार्कण्डेय मिश्र ने वैदिक मंत्रोचारण के साथ प्रारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यअतिथि गोपालजी ठाकुर, प्रमुख गणेश पासवान, उपप्रमुख सुनील ¨सह, मुखिया गंगा देवी, पूर्व मुखिया कृष्ण कुमार मिश्र प्रभाकर, रामावतार मंडल सहित दर्जनों गणमान्य लोगों ने यज्ञ स्थल की परिक्रमा की।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.