मुसलमानों को ठग रहे हैं नीतीश : शहनवाज
बेनीपुर, संवाद सहयोगी : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शहनवाज हुसैन ने कहा है कि बिहार में भाजपा क
बेनीपुर, संवाद सहयोगी : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शहनवाज हुसैन ने कहा है कि बिहार में भाजपा की बढ़ रही लोकप्रियता से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद हताश व निराश हो गए हैं। यहीं कारण है कि 6 दलों को बिलय कर ऐसी पार्टी बनाई गई है, जिस पार्टी का अभीतक नामकरण भी नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि बेनामी संपत्ति की बात तो सुनी थी, लेकिन बेनामी पार्टी का नाम आजतक नहीं सुना था। श्री हुसैन ने कहा कि 6 दलों के विलय के बाद नेता तय हो गया, लेकिन अभीतक नीति तय नहीं हुई। सोमवार को बेनीपुर के कर्पूरी भवन में आयोजित अभिनंदन समारोह में पार्टी कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री टोपी पहनकर मुसलमानों को ठगने का कार्य कर रहे हैं। मुसलमानों की टोपी इबादत के लिए होती है न कि सियासत के लिए। श्री हुसैन ने कहा कि ¨जदा मुसलमानो की बदतर स्थिति को सुधारने की दिशा में राज्य सरकार कोई सकारात्मक कार्य नहीं कर कब्रिस्तान की घेराबंदी करवाने के नाम पर राजनीति कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कुर्सी संभालते ही सभी जाति व धर्म के लोगों को एक साथ लेकर देश मेंच्अच्छा दिन लाने का संकल्प लिया था, जो पूरा हो रहा है। राजद व जदयू के नेता कह रहे हैं किच्अच्छा दिन कब आएगा? प्रधानमंत्री ने जनता काच्अच्छा दिन लाने का संकल्प लिया था न कि राजद व जदयू के नेताओं का। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद बिहार में भाजपा, लोजपा व रालोसपा गठबंधन की सरकार बननी तय है। समारोह को संबोधित करते हुये भाजपा के नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा कि विश्व के कई देश प्रधानमंत्री का गुणगान कर रहा है और उनके कार्यो की सराहना हो रही है। विधायक गोपालजी ठाकुर ने मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास के लिए बाढ़ व सुखाड़ से निदान दिलाने को समाधान करवाने का आग्रह किया। जिलाध्यक्ष हरि सहनी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने की बात कही। इससे पहले श्री हुसैन ने हरिपुर में शहीद कैप्टन दिलीप कुमार झा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। समारोह की अध्यक्षता भाजपा के नगर अध्यक्ष रामफल मिश्र व मंडल अध्यक्ष मयानंद झा ने संयुक्त रूप से किया। वही मंच संचालन भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रामपदारथ ठाकुर ने किया। इस अवसर पर भाजपा के जिला कार्य समिति सदस्य सोनू ठाकुर, मनोज कुमार झा मून्ना, राजीब कुमार झा, संजीब कुमार झा, उपमुख्य पार्षद संतोष झा, पारसनाथ चौधरी, ललित झा, लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष समसुल होदा उर्फ भोला, रामसोगारथ पासवान सहित दर्जनो भाजपा व लोजपा नेता मौजूद थे।