आग लगने से दो घर समेत हजारों की संपत्ति राख
केवटी, संस : प्रखंड के कोठिया पंचायत के भतौरा गांव में शुक्रवार की देर रात आग लगने से दो फूस के घर,
By Edited By: Published: Sun, 29 Mar 2015 01:08 AM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2015 01:08 AM (IST)
केवटी, संस : प्रखंड के कोठिया पंचायत के भतौरा गांव में शुक्रवार की देर रात आग लगने से दो फूस के घर, दस बकरी व खस्सी समेत करीब 50 हजार रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। वहीं एक गाय व दो खस्सी झुलस कर जख्मी हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। आग विधवा रेहाना खातुन व कमरे आलम के फूसनुमा घर में लगी। पंसस कृष्ण कुमार यादव, पैक्स अध्यक्ष बाबर अली खां, वार्ड सदस्य राघवेन्द्र मिश्र, समाज सेवी धर्मेन्द्र ठाकुर ने पीड़ित परिवारों को सांत्वना देते हुए प्रशासन से सहयोग दिलाने का भरोसा दिया। इधर, प्रभारी सीआई दिगम्बर प्रसाद सिंह घटना स्थल का जायजा लेते हुए क्षति का आकलन किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें