36 पुलिस अफसर सहित 312 कर्मियों का तबादला
जागरण संवाददाता, दरभंगा : डीआइजी उमाशंकर सुधांशु ने छह साल से एक ही जिले में जमे 36 पुलिस पदाधिकारी
जागरण संवाददाता, दरभंगा : डीआइजी उमाशंकर सुधांशु ने छह साल से एक ही जिले में जमे 36 पुलिस पदाधिकारी सहित 312 कर्मियों का रेंज ट्रांसफर कर दिया है। यह निर्णय उनकी अध्यक्षता में हुई पुलिस क्षेत्रीय स्थानांतरण समिति की बैठक में लिया गया। ये पुलिसकर्मी दरभंगा प्रमंडल के दरभंगा, मधुबनी व समस्तीपुर जिले के विभिन्न थानों में पदस्थापित थे। स्थानांतरित किए गए पुलिसकर्मियों में 17 एसआई, 29 एएसआई, 17 हवलदार व 249 सिपाही शामिल हैं।
स्थानांतरित पुलिसकर्मियों में समस्तीपुर के 94, मधुबनी के 56 व दरभंगा के 99 सिपाही हैं। वहीं समस्तीपुर के 7 एसआई, मधुबनी व दरभंगा के 5-5 एसआई का तबादला हुआ है। इस तरह स्थानांतरित एएसआई में समस्तीपुर, मधुबनी व दरभंगा के क्रमश: 5, 14 व 10 एएसआई शामिल हैं। इसके अलावा समस्तीपुर, मधुबनी व दरभंगा के क्रमश: 9, 1 व 7 हवलदार हैं।
स्थानांतरित एसआइ
पदस्थापित स्थानांतरित
जिला (दरभंगा) जिला
मार्कण्डये सिंह मधुबनी
कैलाश प्रसाद सिंह समस्तीपुर
रविंद्र शर्मा मधुबनी
सच्चिदानंद यादव समस्तीपुर
योगेंद्र मांझी मधुबनी
पदस्थापित स्थानांतरित
जिला (मधुबनी) जिला
सदानंद सिंह समस्तीपुर
सुरेश प्रसाद समस्तीपुर
जतरु उरांव समस्तीपुर
लाल बहादुर लाल दरभंगा
रामेश्वर तिवारी समस्तीपुर
पदस्थापित स्थानांतरित
जिला (समस्तीपुर) जिला
सुरेंद्र प्रसाद राम दरभंगा
गोविंद कुमार पदमाकर मधुबनी
राज किशोर सिंह दरभंगा
जागेश्वर राय दरभंगा
यदुनाथ सिंह दरभंगा
बृज किशोर प्रसाद मधुबनी
--------------------