राजनीतिक कार्यकर्ता सम्मेलन में होगी सर्वाधिक भागीदारी
जागरण संवाददाता, दरभंगा : पटना के गांधी मैदान में 15 फरवरी को जदयू की ओर आहूत बूथ स्तरीय राजनीतिक का
जागरण संवाददाता, दरभंगा : पटना के गांधी मैदान में 15 फरवरी को जदयू की ओर आहूत बूथ स्तरीय राजनीतिक कार्यकर्ता सम्मेलन में दरभंगा से सर्वाधिक भागीदारी को लेकर रविवार को पार्टी की बैठक जिला अध्यक्ष सुनील भारती सहनी की अध्यक्षता में हुई। इसमें सम्मेलन की सफलता पर विचार विमर्श किए गए। जिला अध्यक्ष सुनील ने कहा कि सम्मेलन में हर बूथ से कार्यकर्ता भाग लेंगे। इसके लिए आवश्यक तैयारी शुरू कर दी गई है। प्रदेश संगठन प्रभारी मुकेश विद्यार्थी ने कहा कि बूथ स्तरीय कार्यकर्ता को राज्यस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। बैठक को विधायक डॉ. इजहार अहमद, पूर्व विधान पार्षद विनोद चौधरी, जिला प्रवक्ता डॉ. अंजीत चौधरी, एहसानुल हक, मदन प्रसाद राय, अमरेंद्र ठाकुर, अजय चौधरी, हफीज अबु शमा, आनंद सिंह, तरुण कुमार, प्रो. अनिल आजाद, इशमद जहां, श्याम किशोर प्रधान आदि ने संबोधित किया। संचालन एजाज अख्तर रूमी खां ने किया।