मेरा कान्हा भोले भक्तों का दिवाना..
दरभंगा,जासं : जीतूगाछी मंदिर परिसर में आयोजित 39 वें बसंत महोत्सव के चौथे व अंतिम दिन शनिवार की सुबह
दरभंगा,जासं : जीतूगाछी मंदिर परिसर में आयोजित 39 वें बसंत महोत्सव के चौथे व अंतिम दिन शनिवार की सुबह से ज्योति के लिए लंबी कतार लगी रही। भक्त अपनी बारी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हजारों भक्तों ने महाप्रसाद भंडारा में प्रसाद ग्रहण किया। श्री खाटू श्याम मंडल के सदस्यों की व्यवस्था से भक्त खुश थे। दिन के दो बजे से मंडल सदस्यों ने भजन का कार्यक्रम शुरू किया। अक्षय बैरोलिया, सुनील शर्मा, विनीता सर्राफ, विनोद शर्मा, रघुवीर शर्मा ने भजनों की प्रस्तुति कर पूरे परिसर को भक्ति मय बना दिया। उसके बाद खुशबू शर्मा, रुपम-शुभम और लंत ठाकुर ने भजनों के माध्यम से बाबा श्याम को रिझाने का काम किया। इस दौरान भक्तों में ऐसा जोश भरा कि सभी झुमने लगे। संकीर्तन भजन में दी गई प्रस्तुति ने भक्तों को आनंद से सराबोर कर दिया। सैकड़ों प्रेमी देश के विभिन्न कोनों से पधारे थे। सूरत, अहमदाबाद, दिल्ली, पटना, जोगबनी, फारबिसगंज आदि जगहों से आए भक्त पूरी रात भजन में डुबकी लगाते रहे।
कोलकाता से चलकर आए संजय मित्तल जैसे ही दरबार में प्रवेश किए, श्रोताओं ने ताली बजाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने 'जैसे ही जो भी मुझे मिला, तेरे दर से ही मिला है, बोल निकला कि पुरा परिसर भक्ति रस में डूब गया। उन्होंने एक से एक भजन की प्रस्तुति की। उन्होंने 'मेरा कान्हा भोले भक्तों का दिवाना, की बोल से श्याम को जगाने का काम किया। 'जाकि सांबरे से यारी, बाकी कंचन अरी अहारी, पंक्ति को जैसे ही उन्होंने शुरू किया कि पूरा वातावरण श्याम मय हो गया। श्याम के दीवाने नाचने लगे। भजन का संचालन रघुवीर शर्मा ने किया। वहीं कार्यक्रम में बसंत मित्तल, विनोद सरावगी, विनोद शर्मा, विकास मित्तल सहित कई उपस्थित थे।